फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बैंक बंद, निपटा लें लेन-देन

Wed, 16 Mar 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
होली पर 23 से 27 मार्च तक रहेगी छुट्टी - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
एक तरफ 31 मार्च का दबाव, उससे पहले बैंकों की पांच दिन की छुट्टियां। होली पर 23 मार्च से लेकर 27 मार्च तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। कैश के लिए एटीएम तो होंगे, लेकिन दो दिन में ही कैश का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में बैंकिंग कामकाज करने हों तो इसी सप्ताह निपटा लें।
विज्ञापन

23 मार्च को होलिका दहन का अवकाश है तो 24 को होली खेली जाएगी। 25 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद चौथा शनिवार होने से 26 मार्च की छुट्टी रहेगी। 27 मार्च को रविवार है। इस तरह कुल पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। वित्तीय वर्ष समाप्त होने और टैक्स जमा करने के कारण बैंकों की बंदी कारोबारियों को ज्यादा परेशान करेगी। आगरा में हर दिन 200 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेन-देन होता है। इसमें कैश और चेक क्लीयरेंस दोनों ही शामिल हैं।
बैंक बंद होने से अर्थव्यवस्था प्रभावित
ऑटो मोबाइल एसोसिएशन आफ आगरा ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर बैंकों की छुट्टियां कम करने की मांग की। एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मांग उठाई कि 5-6 दिनों की बंदी से उद्योग व्यापार पर बुरा असर पड़ता है। कारोबार तो दिन-रात चलता है, लेकिन बैंक और सरकारी कार्यालय में लंबी छुट्टियां रहती है। इसका असर औद्योगिक वृद्धि पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें