फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं पास युवक ने गैंग बनाकर दो साल में दो करोड़ रुपये ठगे, एक हजार लोग बने शिकार

Sun, 23 Aug 2020 11:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ऑनलाइन शापिंग साइट पर देते थे विज्ञापन, पांचवीं पास है साइबर क्राइम गैंग का सरगना, गांव बुढ़ाना में साथियों सहित गिरफ्तार 
विज्ञापन
थाना ताजगंज में साइबर ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शुक्रवार रात को ऑनलाइन शापिंग साइट पर विज्ञापन देकर ठगी करने वाले भरतपुर के गैंग के सरगना शकील खान सहित पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी ताजगंज के गांव बुढ़ाना रोड से पकड़ गए। सरगना पांचवीं पास है। यह गैंग दो साल में एक हजार से अधिक लोगों से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन

  
एसटीएफ निरीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गैंग लोगों से ठगी कर रहा है। इस पर टीम को लगाया गया। शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि थाना ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के आगे बुढ़ाना गांव रोड पर आ रहे हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी की। दो बदमाश पल्सर बाइक और तीन सेंट्रो कार में घेराबंदी के बाद पकड़ लिए गए।
 

कमीशन पर लेते थे खाते 

गैंग का सरगना शकील खान है। वो पांचवीं पास है। सीधे-साधे लोगों को फंसाता है। उसने चार साथियों को कमीशन रखा था। वो खाते किराये पर लेने का काम करते थे। वो गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खाते खुलवा लेते थे। लोगों से एटीएम कार्ड, आईएफएसी कोड लेते थे। खातों में रकम जमा करा लेते थे। 

विज्ञापन

कमीशन के रूप में दस से 15 हजार रुपये खाता धारकों को देते थे। यह लोगों को झांसे में लेकर खाते में पैसा जमा कराकर निकाल लेता था। आरोपियों के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

यह है तरीका

गैंग के सभी सदस्य डिजिटल लेन-देन करते हैं। एक महीने में लगभग 12 लाख तक कमाते हैं। दो साल से यह काम करने में लगे हैं। यह लोग ओएलएक्स पर गाड़ियों के विज्ञापन देते हैं। उनकी फोटो डालते थे। जो लोग कॉल करते हैं, उनको फायदे बताते हैं। गाड़ी पसंद करने पर टोकन मनी के रूप में रकम अपने खाते डलवा लेते हैं। 

एमेजॉन पर भी शापिंग करने वालों को झांसे में लेते हैं। उन्हें सामान के साथ ही गिफ्ट की बात कहते हैं। इसके बाद एडवांस के रूप में रकम अपने खातों में जमा कराते थे। गैंग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा के लोगों को ठगा है। 
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तार 
- शकील खान निवासी गांव कलतरिया, शहसन, थाना जुरहैरा, भरतपुर। 
- लक्ष्मीनारायण गौड़ निवासी कामा, भरतपुर। 
- सतीश चंद्र चौधरी निवासी चिकसाना, भरतपुर। 
- बंशी लाल चौधरी निवासी मऊ, दयालबाग, थाना न्यू आगरा। 
- सुनील कुमार निवासी श्याम नगर, मथुरा गेट, भरतपुर। 

यह हुई बरामदगी 
- एक पासबुक, एक फिंगर अनलॉक मशीन, एक स्वैप मशीन, एक मुहर, 13 एटीएम कार्ड, छह मोबाइल, एक बाइक, एक सेंट्रो कार, पांच हजार रुपये। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें