फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 20 लाख की चांदी पायल लूट में महिला समेत पांच गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ी बरामद

Wed, 04 Mar 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर 20 लाख रुपये की चांदी पायल की लूट में थाना गोविंदनगर पुलिस ने महिला समेत पांच लुटेरों को पकड़ा है। जबकि चार लुटेरे फरार हैं। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से 85 किलो चांदी की पायलें, हथियार और लूट में प्रयुक्त इंडीवर गाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


शहर के कृष्णकुंज कालोनी निवासी रवि शेखर अग्रवाल से 28 फरवरी को आगरा-दिल्ली हाईवे पर 85 किलो चांदी की पायल लूट ली गई थी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गोविंदनगर पुलिस के साथ दो टीमों को खुलासे में लगाया था। 

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मन्नू उर्फ मंजीत सागर निवासी किशोरपुरा (वृंदावन), धर्मेंद्र और उसकी पत्नी मंजू निवासी गांव जिरौलीकलां (हाथरस), नीरज वर्मा निवासी रानी मंडी (थाना गोविंदनगर) और गौरव उर्फ तोता निवासी मुगरगढ़ी (हाथरस) को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटवारा करने से पहले पकड़े गए

पकड़े गए अभियुक्तों ने कारोबारी से चांदी पायल की लूट ली थी। वारदात में चार आरोपी और शामिल थे। इनमें पंकज कुमार निवासी गली 7-ए महावीर एन्कलेव (दिल्ली) और तीन अज्ञात हैं। इनको पकड़ने को पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे गौरव उर्फ तोता और नीरज वर्मा चांदी व्यापारी रवि शेखर अग्रवाल के यहां काम कर चुके हैं। इन दोनों ने रेकी करके अपने साथियों के संग लूट की योजना बनाई थी। लूट के बाद चांदी की पायल के बंटवारे के लिए बिरला मंदिर के लक्ष्मीनगर में धर्मेंद्र के घर आ रहे थे। बंटवारे से पहले ही हत्थे चढ़ गए।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें