फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर खेत से 18 खंभे बरामद किए है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान इकथरा अंडर बाईपास के समीप पहुंचे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ दिन पहले आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप लगे खंभों को जिन लोगों ने चुराया था उन्होंने खंभों को अपने खेत में छिपा रखा है। आरोपी उन खंभों को अपने खेत में लगाने की बात कर रहे थे इस सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पांच अभियुक्तों को दबोच लिया गया। आरोपियों ने अपना नाम सोबरन सिंह, विजय सिंह निवासी गण छोटा इकथरा, डौकी, लाखन सिंह, गिर्राज निवासी गोला, डौकी बताया।
पुलिस ने उनके पास से 18 खंभों को बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक 13 दिसंबर को पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के कर्मचारी ने थाना डौकी में सूचना दी थी कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगे खंभों चोर चुरा कर ले गए। चोरी का मामला दर्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें