फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मिला, दयालबाग की वृद्धा में पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वाइन फ्लू ने शहर में भी दस्तक दे दी है। दयालबाग की 64 साल की वृद्धा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनको घर में ही आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजन को भी सावधानी बरतने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि वृद्धा को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक से भी इलाज चल रहा था। आराम नहीं मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को दिखाया। इनको मधुमेह, थायरायड और हृदय रोग की भी परेशानी है। इनकी स्क्रीनिंग करने पर सांस फूल रही थी और तेज बुखार था। ऐसे में गंभीर लक्षण प्रतीत होने पर एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई, जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। इस पर इनके परिजन से भी बात कर एहतियात बरतने को कहा है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि 14 मरीजों की जांच में एक में पुष्टि हुई है। इस साल ये पहला मामला है। मरीज को पांच दिन की दवा दी गई है। घर में ही आइसोलेट किया गया है। हालत में सुधार न होने पर इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। परिजन की भी निगरानी की जाएगी, किसी तरह की परेशानी होने पर इनके भी नमूने लेकर जांच कराई जाएगी।
संदिग्ध मरीज की कंट्रोल रूम में दें सूचना:
रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि संदिग्ध मरीज मिलने पर कंट्रोल रूम के 9458569043 और 0562-260412 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) पर जानकारी दे सकते हैं। टैमीफ्लू की टेबलेट और सिरप हैं। एसएन, जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण:
तेज बुखार, खांसी-जुकाम, गले में खराश, ठंड लगना।
शरीर, मांसपेशियों और सिर में तेज दर्द होना।
कमजोरी और अत्यधिक थकान महसूस करना।
सांस लेने में परेशानी होना, सीने में दर्द होना।
इन बातों का रखें ध्यान:
वायरल फीवर होने पर आराम करें, सार्वजनिक स्थानों जाने से बचें।
खांसते-छींकते वक्त मुंह पर रुमाल रखें, हाथों को बार-बार साफ करें।
मास्क लगाएं, दूषित हाथों से आंख, मुंह और नाक से न लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें