आज से लागू होगा ग्रैप का पहला चरण
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह से आगरा का एक्यूआई 200 के पार पहुंचना शुरू हो गया था, ऐसे में 48 घंटे बाद यानी बुधवार सुबह तक 200 के पार एक्यूआई रहने पर ग्रैप का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ग्रैप की गाइडलाइंस पहले ही सभी विभागों को पहुंचा दी गई थीं। नगर निगम, एडीए, आरटीओ, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस समेत विभागों को उनकी जिम्मेदारियां बता दी गई हैं।
अब की बार 400 पार
आगरा स्मार्ट सिटी के पर्यावरण सेंसरों में 14 चौराहों पर प्रदूषण खतरनाक स्तर पर रहा। हाईवे से लेकर पुराने शहर के चौराहों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। ताजमहल के पास पुरानी मंडी हो या पूर्वी गेट पर कलाकृति चौराहा, आईएसबीटी हो या सुल्तानपुरा। सभी जगह एक्यूआई 400 से ज्यादा दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों में एक्यूआई इससे ठीक आधा ही दर्ज किया गया, लेकिन पीएम 100 कणों की संख्या आवास विकास में 400 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - UP: मेहंदी लगे हाथों से अपने आंसू पोंछती रह गई दुल्हन, बरात से पहले दूल्हे को लेकर आई ऐसी खबर...मचा कोहराम