फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 248 ग्राम पंचायतों में हुई पहली बैठक, समितियों का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की 248 ग्राम पंचायतों में पहली ग्राम पंचायत की बैठक निर्वाचित प्रधानों की अध्यक्षता में हुई। इन बैठकों में हर ग्राम पंचायत में 6 समितियों का गठन किया गया। गठन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब ग्राम पंचायत के विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

बैठक में बृहस्पतिवार को कोरोना महामारी के संक्रमण से मुक्ति की पूरी कार्ययोजना तैयार की गई। ग्राम प्रधानों ने कोरोना से निपटने के लिए गांव में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्णय लिए। गांव-गांव और गली-गली में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। जिन गांव में जलभराव की समस्या है वहां जल निकासी के प्रबंध किए जाएंगे। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने भी 2 दिन पूर्व ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन मीटिंग करके दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव ने कोरोना से निपटने के कार्यों को प्राथमिकता से तय किया है। अभी तक जिले में केवल 248 ग्राम पंचायतों का गठन हो सका है ।जिले में कुल 423 ग्राम पंचायतें हैं । शेष ग्राम पंचायतों में में सदस्यों की संख्या पूरी नहीं है। जिसके चलते वहां के निर्वाचित ग्राम प्रधानों की शपथ भी नहीं हो सकी है ।
वर्जन-
सभी ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को पहली बैठक संपन्न हुई है। इसमें कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए जाने वाले कार्य से संबंधित प्रस्ताव प्राथमिकता से तय किए गए हैं। हर ग्राम पंचायत में प्राथमिकता से सैनिटाइजेशन का कार्य होगा। - तेज प्रताप मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें