आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने जिले के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की ओर से तैयार कुल 24 आदर्श पाठ योजनाओं का चयन किया गया है। इनके नाम, विषय, विद्यालय का नाम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को भेज दिए हैं। चयनित होने पर इन्हें राज्यस्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य पुरस्कार प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कागारौल-प्रथम, के शिक्षक सत्यपाल के कक्षा छह के गणित व सामाजिक विज्ञान विषय की दो आदर्श पाठ योजनाओं का चयन किया गया है। सामाजिक विज्ञान में उन्होंने हमारा सौर मंडल की पाठ योजना तैयार है। इस पाठ को चार्ट के माध्यम से पढ़ाने का विचार दिया है।
डायट प्राचार्य धीरेंद्र कुमार के मुताबिक शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत किए गए पाठ योजनाओं का मूल्यांकन और स्क्रीनिंग कराने के बाद चयन किया गया है। बेसिक शिक्षकों की 16 और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के आठ आदर्श पाठ योजनाओं का चयन किया गया है। आदर्श पाठ योजना में शिक्षकों ने विषय वस्तु को पढ़ाने का आसान तरीका बताया है।
बेसिक स्तर पर कक्षा एक में प्राथमिक विद्यालय, बिदरपुर, फतेहपुर सीकरी की रिजवाना (हिंदी), कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगला सूरजभान, शमसाबाद के विकास शर्मा (गणित), प्राथमिक विद्यालय, नगला हरिकेशी, खंदौली की प्रार्थना मिश्रा (अंग्रेजी) के पाठ योजनाओं का चयन किया गया है। कक्षा दो में प्राथमिक विद्यालय, गुर्जा रामजस, पिनाहट की मोही (हिंदी), उच्च प्राथमिक विद्यालय, फजियतपुरा, खेरागढ़ के विवेक प्रताप (गणित), प्राथमिक विद्यालय कछपुरा, सरेंडा, खेरागढ़ के सतीश कुमार (अंग्रेजी) का पाठ्यक्रम चयनित हुआ है। कक्षा तीन में प्राथमिक विद्यालय मांगरौल गुर्जर, अच्छेरा की मधु वर्मा (हिंदी), उच्च प्राथमिक विद्यालय, फजियतपुरा, खेरागढ़ के विवेक प्रताप (गणित), प्राथमिक विद्यालय, नगला पैमा, बरौली अहीर के श्रीकांत कुलश्रेष्ठ (अंग्रेजी), कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, मिढ़ाकुर की शिखा सिंह (हमारा परिवेश) का चयन किया गया है। कक्षा छह में उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुनारी, बिचपुरी के कुलदीप भारद्वाज (हिंदी), पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गोपालपुरा, जैतपुराकलां के अर्जुन सिंह (गणित), पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नानपुर की मिली जैन (अंग्रेजी व विज्ञान) के आदर्श पाठ योजनाओं का चयन किया गया है।
आगरा। कक्षा छह में राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय की डॉ. निशी शर्मा (विज्ञान), कक्षा आठ में राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय की ऋचा पंडित (सामाजिक विज्ञान), कक्षा नौ में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजनगर, शमसाबाद की प्रेरणा सेठ (अंग्रेजी), कक्षा 10 में राजकीय हाईस्कूल, जयनगर की गुंजन जादौन (हिंदी), एमडी जैन इंटर कॉलेज के निखिल जैन (गणित व विज्ञान), राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के सुशील कुमार जैन (गणित), डॉ. राधाबल्लभ इंटर कॉलेज के डॉ. सुलेमान (रसायन विज्ञान) के आदर्श पाठ योजनाओं का चयन किया गया है।