फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहले पिलाई शराब फिर घटना को दिया अंजाम...

Wed, 20 Nov 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। मोहल्ला जाटवान निवासी युवती की हत्या से पहले आरोपी ने उसे अपने घर में बने कार्यालय में ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। इस दौरान मृतका की चप्पलें वहां पर छूट गई। नशे में धुत आरोपी ने चप्पलें घर से बाहर फेंकने को लेकर पत्नी को फोन भी किया। इसका ऑडियो भी मृतका के परिजन के पास मौजूद है। पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी युवती परिवार व किसी अन्य के सामने अपनी बात बेबाकी से रखती थी। पहनावा भी लड़कों की तरह ही था। माता पिता भी उसे बेटे से कम नहीं मानते थे। कुछ समय पहले तक वह परिवार के साथ एक टूटे हुए घर में गुजर बसर कर रही थी। कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनने के बाद वह काफी खुश थी। आरोपी प्रशांत मंगलवार को बाइक लेकर आया और उसे बैठाकर साथ ले गया। वह अपने घर में बने कार्यालय में जाकर खुद शराब पी और युवती को भी पिलाई। मृतका के पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया, इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या की। तलाश के दौरान रात को जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो उसके कार्यालय में युवती की चप्पले पड़ी थीं। आरोपी से जब इस बारे में पूछा तो वह भागने लगा। उसने फोन कर पत्नी से कहा कि चप्पले उठाकर घर के पीछे फेंक दो। बातचीत का ऑडियो भी परिजन के पास मौजूद है। ऑडियो से एक बात तो साफ होती है कि परिजन के आरोप सही हैं और युवती मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी प्रशांत के साथ थी। परिजन आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।
मृतका की मां हो गई बदहवास
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन व रिश्तेदार मौजूद थे। पिता की आंखों से जहां आंसू बह रहे थे। वहीं मां बदहवास अलग ही रोए चली जा रही थी। चीख चीख कर बेटी का नाम पुकार रही थी। वहीं कह रही थी कि अगर पुलिस समय पर बेटी को खोजती तो जान बच जाती। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। बेटी के गम में रोए जा रही मां को एक महिला संभालने के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें