फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर आई 67 आपत्तियां

Wed, 20 Nov 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 55 केंद्रों की प्रस्तावित सूची से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं। 67 विद्यालयों ने सूची पर आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें से 37 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनवाने का दावा किया है। अब इन आपत्तियों के निस्तारण की तैयारियां चल रही हैं।माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा में 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनके लिए परिषद से 55 विद्यालयों को केंद्र बनाकर प्रस्तावित सूची जारी की गई। प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां मांगी गई। सूची से विद्यालय संतुष्ट नहीं हुए। प्रस्तावित सूची में शामिल दो राजकीय, तीन सहायता प्राप्त, तथा एक वित्त विहीन विद्यालय ने पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने पर केंद्र की सूची से विद्यालय को हटाने के लिए अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। सबसे अधिक 37 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए दावा किया है। विद्यालय अपने बच्चों के परीक्षा केंद्र आवंटन से भी संतुष्ट नहीं है। ऐसे विद्यालयों में परीक्षार्थी आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए दूसरे विद्यालयों में परीक्षार्थियों का केंद्र बनवाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें