फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Expo 2025: आगरा में होने जा रहा प्रदेश का पहला फूड एक्सपो, डिप्टी सीएम भी आएंगे; जान लें तारीख

Wed, 28 May 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश का पहला फूड एक्सपो आगरा में होने जा रहा है। इस आयोजन में 24 जून को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आ रहे हैं। वे संवाद भी करेंगे। 

 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पहली बार आगरा के जेपी पैलेस होटल में 22 से 24 जून के बीच होने वाले फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी आएंगे। मंगलवार को चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को आमंत्रणपत्र दिया। डिप्टी सीएम ने 24 जून को उद्यमियों के साथ संवाद के लिए सहमति दी है।
विज्ञापन

 

उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग के साथ चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 22, 23 और 24 जून को होगा। इसमें देशभर के खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के साथ तकनीकी विशेषज्ञ भी आएंगे। एक्सपो में उत्पादों की प्रदर्शनी, उद्यमियों के बीच संवाद, नवाचार, पैकेजिंग, एक्सपोर्ट आदि पर तकनीकी सत्र होंगे।

 
विज्ञापन

उपाध्यक्ष नितिन गोयल ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान भी उपस्थित रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, सचिव विकास चतुर्वेदी, शैलेश अग्रवाल, रिपुदमन सिंह, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें