फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन की टक्कर से फिरोजाबाद के युवक की मौत

Mon, 03 Mar 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक मिथुन का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। बाइक से ननिहाल जा रहे फिरोजाबाद निवासी युवक की घिरोर क्षेत्र में रविवार की सुबह पिकअप की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक शनिवार को घिरोर के गांव ताहरपुर स्थित ससुराल में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र के गांव जेवरे निवासी मिथुन दिवाकर (27) शनिवार को अपनी ससुराल थाना घिरोर क्षेत्र के गांव ताहरपुर आए थे। ससुराल में पत्नी शिवानी की बुआ की लड़की शादी थी। रात को शादी समारोह संपन्न होने के बाद रविवार की सुबह मिथुन बाइक से अपनी ननिहाल करहल क्षेत्र जा रहे थे। बाइक जब घिरोर बाईपास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही पिकअप की चपेट में आकर मिथुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप को लेकर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की। इसके बाद परिजन को फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंच गए। घिरोर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें