फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामवीर मर्डर केसः 72 घंटे बाद माने परिजन, शुक्रवार सुबह को सौंपा जाएगा शव

Fri, 25 May 2018 09:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद जिले के पैगू गढ़ी में 21 मई को हुई श्यामवीर की हत्या के बाद 72 घंटे गुजरने के बाद परिजन उसका शव लेने के लिए तैयार हुए हैं।  
विज्ञापन


श्यामवीर का शव मोर्चरी में रखा हुआ है। शुक्रवार सुबह को पुलिस शव परिजनों को सौंप देगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

दूसरी ओर, सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव समेत पांच लोगों को जमानत मिल गई। जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। 

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव गढ़ी पैगू और सेनावली के ग्रामीणों के बीच 21 मई को पशुओं के खेत में जाने को लेकर हुए विवाद में ही श्यामवीर की पीट-पीटकर हत्या कर थी। 

इसके बाद श्यामवीर के परिजन और गांव के लोगों ने बवाल काट दिया था। इसके चलते पुलिस ने सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव और उनके बेटे विजय प्रताप सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

श्यामवीर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस फोर्स मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव गढ़ी पैगू पहुंचा था। परिवार की महिलाओं ने तो शव लेने से साफ इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

परिजनों की थी ये मांग

महिलाओं का कहना था परिवार में कोई पुरुष नहीं है, न रिश्तेदार है आखिर शव का अंतिम संस्कार कौन करेगा। परिजनों कहा था कि विधायक समेत सभी लोगों को छोड़ा जाए तभी शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

काफी प्रयास के बाद शव को नहीं लिया तो उन्होंने मुनादी करा दी। 48 घंटे में शव को नहीं लिया तो प्रशासन शव का अंतिम संस्कार करने को बाध्य होगा। मुनादी के बाद करीब साढ़े 12 बजे टीम शव को लेकर बैरंग लौट गई थी। 

बुधवार को ग्रामीणों के जरिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी संपर्क साधते रह लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ अजय चौहान सहित काफी फोर्स गांव में पहुंचा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें