फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले सात शातिर गिरफ्तार, लग्जरी कारें बरामद, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 10 Apr 2022 05:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ये शातिर इंश्योरेंस पॉलिसी के नवीनीकरण के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे। इनसे 7.30 लाख की नकदी और दो कार के साथ चार डायरियां भी बरामद हुईं हैं, जिनकी पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंश्योरेंस पॉलिसी के नवीनीकरण के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले सात ठगों को साइबर क्राइम सेल व सिरसागंज पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7.30 लाख नकद, पचास लाख रुपये कीमत की दो कार भी बरामद र्हुइं हैं। गैंग के सरगना ने कॉल सेंटर खोलकर इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ा डाटा चोरी किया और वारदात को अंजाम दिया। चार बदमाश मौके से भाग गए। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पिछले एक माह से अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार रात सिरसागंज थानाध्यक्ष शिव कुमार चौहान और एसओजी प्रभारी रवि त्यागी ने मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को नगला राधे मोड़ से गिरफ्तार किया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान अमित निवासी गनौर जनपद सोनीपत (हरियाणा), दीपू  निवासी सेक्टर-39 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, रोशन निवासी सलारपुर, गौतमबुद्ध नगर, शिवम  निवासी ललितपुर, आलोक निवासी भंगेर, गौतमबुद्ध नगर, अमन निवासी बिधूना, औरैया और विवेक गिरी निवासी, छपरा (बिहार) के रूप में हुई। बदमाशों के पास से 18 मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड, चोरी की गई इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज, ठगे गए लोगों का हिसाब किताब व अन्य विवरण रखने हेतु चार डायरियां भी बरामद हुईं हैं। 

सिरसागंज निवासी दिव्या ने दर्ज कराया था मुकदमा

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सिरसागंज थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय कैंपस निवासी दिव्या सक्सेना को बदमाशों ने फोन कर विभिन्न फर्जी खातों में नौ लाख रुपये जमा कराए थे। ऑन लाइन ठगी का शिकार हुई दिव्या ने सिरसागंज थाने में जनवरी माह में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई थी।

इनकी पुलिस को है तलाश

बदमाशों ने पुलिस बताया कि जो चार साथी भागे हैं, उनके नाम अभिषेक निवासी नाहन हिमाचल प्रदेश, श्वेता निवासी नाहन हिमाचल प्रदेश, अनिल निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद व प्रिंस निवासी सलारपुर जनपद गौतमबुद्धनगर है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें