फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के छात्र कृष्णा अग्रवाल ने किया देशभर में नाम रोशन, अब करेंगे नासा की सैर

Sun, 31 Mar 2019 01:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
छात्र कृष्णा अग्रवाल
विज्ञापन
फिरोजाबाद के कृष्णा अग्रवाल ने छोटी सी उम्र में देशभर में नाम कमाया है। अपनी काबलियत के दम पर कृष्णा ने देश के 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों में से उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया और पुरस्कार जीता। अब वो जल्द नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) की सैर करेंगे।
विज्ञापन


डिस्कवरी चैनल एवं वाईजू लर्निंग एप द्वारा साइंस का क्विज कंपटीशन नवंबर माह में कराया गया था। इसमें देश के 85 सौ स्कूलों के करीब 10 लाख से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। फिरोजाबाद के सेंट जोंस स्कूल में कक्षा नवमीं के छात्र कृष्णा अग्रवाल ने भी इसमें हिस्सा लिया। 

दूसरे राउंड के लिए कुल 10 हजार बच्चों का चयन पूरे देश से हुआ। इसमें कृष्णा का सलेक्शन हो गया। वो दूसरे राउंड का क्विज देने के लिए आगरा के एक होटल में गए थे। इसमें पूरे देश के हर राज्य से दो-दो प्रतिभागियों की टीम बनाई गई। 
विज्ञापन

30 टीमों ने लिया था भाग

इसमें उत्तर प्रदेश की टीम में फिरोजाबाद के कक्षा 9 के कृष्णा अग्रवाल एवं लखनऊ की कक्षा 6 के छात्र अपूर्व मिश्रा का चयन हुआ। इन्हें मुंबई फिल्मिस्तान स्टूडियो गोरेगांव में ग्रांड फिनाले क्विज के लिए बुलाया गया। पूरे देश से सभी राज्यों की 30 टीमों ने भाग लिया। 

फाइनल राउंड के लिए देश की पांच टीमें शामिल हुईं। इसमें 60 सेकेंड में पांच प्रश्नों का जवाब देना था। फाइनल राउंड में यूपी की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर गुजरात एवं तीसरे स्थान पर कर्नाटक की टीम रही। 

वहां यूपी टीम में शामिल फिरोजाबाद के कृष्णा अग्रवाल एवं लखनऊ के अपूर्व मिश्रा को पांच लाख रुपये पुरस्कार में दिए गए। साथ ही दोनों प्रतिभागियों को डिस्कवरी चैनल एवं वाईजू'स संस्था नासा की सैर कराएगी। पूरा खर्चा भी आयोजक उठाएंगे। 
विज्ञापन

डिस्कबरी पर दिखाया जाएगा शो

पूरे देश में प्रथम स्थान पाने के बाद प्रतिभागियों एवं उनके परिवार में खुशी का माहौल है। कृष्णा अग्रवाल अट्टावाला मोहल्ला निवासी अमित अग्रवाल के पुत्र हैं। वहीं, अपूर्वा मिश्रा लखनऊ निवासी जेपी मिश्रा के पुत्र हैं। जो कि लखनऊ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ऑफिस में हैं।

विजेता कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि विज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे। पिता अमित अग्रवाल ने बताया कि डिस्कवरी चैनल पर शो का प्रसारण दिखाया जाएगा। 10 लाख बच्चों में से यूपी की टीम प्रथम स्थान पर रही।

वैज्ञानिक बनना चाहता है कृष्णा

कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि वो वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। इस लिए विज्ञान में विशेष रुचि है। इसमें विज्ञान एवं गणित से जुड़े सवाल पूछे गए थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें