फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में जा रहे फिरोजाबाद निवासी युवक की सडक हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा, मैनपुरी। गांव हरनागरपुर के पास बारात में जाने के लिए वाहन का इंतजार कर फिरोजाबाद निवासी एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना एका के गांव नगला जइया निवासी 32 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र धनीराम शनिवार को साले के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल आया था। शाम के समय बारात जाने की तैयारियां चल रहीं थीं। सभी लोग अपने अपने वाहनों से बारात के लिए निकले थे। तभी हरनागरपुर के पास सतीश उतर गया और वहां खड़ा होकर पीछे से आ रहे दूसरे वाहन का इंतजार करने लगा।
इस दौरान मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें