फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में कोरोना कफ्र्यू का नहीं दिखा असर

विज्ञापन
वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रविवार को शहर से गुजरते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बाजार में रविवार को मुख्य सड़कों पर चहल-पहल रही। पूरे दिन वाहनों से लोग बाजार में आते जाते रहे। कोरोना कर्फ्यू का बाजार में रविवार को असर नहीं दिखा। चौराहों और पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी इस ओर से मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में रविवार को बाजार बंद रहता है। मुख्य मार्गों पर तो दुकानें बंद रहीं लेकिन गलियों में दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। बाजार में कोरोना कर्फ्यू का असर नहीं दिखा। सुबह से बाजार में सड़कों पर लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई। निजी वाहनों से लोग बाजार में पूरे दिन आते जाते रहे। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए चौराहों और पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक ही बने रहे। लोग बाजार में वाहनों से घूमते भी नजर आए। दो पहिया और चार पहिया वाहनों का पूरे दिन आवागमन होता रहा। वाहन चालकों बेरोकटोक आते जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें