फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बालिका वधू' बनने से बची 13 साल की लड़की, पुलिस ने रुकवाई शादी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Jul 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस ने फेरों से पहले पहुंच कर किशोरी को बालिका वधू बनने से बचा लिया। पुलिस ने शादी रुकवा कर दूल्हा समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है। 
विज्ञापन


नगला खंगर के गांव सरनामपुर बंजारन डेरा मौजा सुजनीपुर निवासी रामकिशन ने अपनी नाबालिग पुत्री की शादी कन्नौज के गांव चांदापुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र शेर सिंह से तय की थी। पुष्पेंद्र गुरुवार शाम बारात लेकर सुजनीपुर पहुंचा। 

इसी दौरान किसी ने एसओ नगला खंगर दीपक चंद्र दीक्षित को सीयूजी नंबर पर फोन कर नाबालिग लड़की की शादी की सूचना दी। एसओ पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो देखा सुजनीपुर में रामकिशन के घर शादी की रस्में चल रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पूछने पर लड़की की उम्र 13 वर्ष बताई गई और दूल्हा की उम्र 24 वर्ष का है। इस पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। एसओ दीपक चंद्र दीक्षित ने थाने में तहरीर देकर दूल्हा समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।              

नगला खंगर में एक माह के भीतर यह तीसरी किशोरी को बालिका वधू बनाने का प्रयास किया गया है। इससे पूर्व भी पुलिस की सक्रियता के चलते दो किशोरियों को बालिका वधू बनाने से रोका जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें