फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग कोटे से लगे शिक्षकों की जांच फिर शुरू, बोर्ड ने मांगा ब्यौरा

Fri, 06 Jul 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में दिव्यांग कोटे से लगे शिक्षकों की जांच शासन स्तर पर फिर से शुरू होगी। शासन ने जिले से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है। विभाग ने सूची बनाकर शासन को सौंप दी है। इस जांच से शिक्षकों में खलबली मची है। 
विज्ञापन


अभी 2007-08 बीटीसी प्रशिक्षण के अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसा गया है। मैरिट में पीछे रहे तो कई शिक्षकों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल कर ली थी। सत्यापन भी लेनदेन करके करा लिया गया था। 

जांच कराने के लिए बोर्ड शासन स्तर पर गठित हुआ। इसमें दिव्यांग कोटे से लगे शिक्षकों को जांच के लिए कई बार बुलाया गया था। मगर फर्जीवाड़े की पोल न खुल जाए, ऐेसे में शिक्षक जांच के समय स्कूल आना ही बंद कर देते हैं। लेनदेन करके दोबारा व्यवस्था कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण 2007-18 एवं 2008 विशेष चयन में चयनित दिव्यांगजनों की सूचना मांगी है। जो अभ्यर्थी अभी तक जांच बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए हैं, उनका ब्योरा तलब किया है। जिले से करीब नौ नाम विभाग ने भेजे हैं, जो 2018 मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित नहीं हुए थे। 

बीएसए अरविंद पाठक का कहना है कि शासन से दिव्यांग श्रेणी से भर्ती शिक्षकों के नाम मांगे गए थे। जो हमने शासन को उपलब्ध करा दिए हैं। अग्रिम आदेश आएगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें