फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामलाः पुलिस ने गिरफ्तार किया चौथा आरोपी

Sun, 16 Feb 2020 04:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के पिता के एक और हत्यारोपी को थाना उत्तर पुलिस ने मुठभेड़ में जलेसर रोड स्थित ओम सांई ट्रेडर्स के पास से गिरफ्तार कर किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। \
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिनों दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में शामिल एक और आरोपी को थाना उत्तर के एसओ नीरज मिश्रा व उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी नीरज मिश्रा को सूचना मिली कि हत्यारोपी कहीं भागने की फिराक में हैं।

उप निरीक्षक सचिन कुमार व महेंद्र सिंह, नेत्रपाल, प्रेमवीर सिंह को साथ लेकर जलेसर रोड स्थित ओमसांई ट्रेडर्स के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौैरान ही उसने अपना नाम आगरा जनपद के थाना फतेहाबाद के बाह तिराहा निवासी पंकज शर्मा पुत्र कालीचरन शर्मा बताया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बाइक, एक मोबाइल और एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पंकंज शर्मा दुष्कर्म पीड़िता की हत्या में शामिल था। उसने आर्यनगर निवासी विनीत राजौरिया नामक युवक से घटना वाले दिन तमंचे के बल पर बाइक व मोबाइल लूट लिया था।

लूटने के बाद पंकज शर्मा मुख्य आरोपी आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू के साथ फरार हो गया था। इस के कब्जे से लूटी गई बाइक एवं मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी की ओर से दस हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें