फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से भागा बंदी 14 दिन बाद पुलिस ने पकड़ा, गिरफ्तारी में मिला चरस और तमंचा

Wed, 23 Sep 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

21 सितंबर को वांछितों की तलाश के दौरान सूचना मिली कि भागा हुआ बंदी दबरई बिजली घर के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय बजीरपुर जेहलपुर में स्थित क्वारंटीन सेंटर से भागे कोरोना पॉजिटिव कैदी को मटसेना पुलिस ने बिजली घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 450 ग्राम चरस, एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की टीमें पिछले 14 दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि आगरा जेल में बंद थाना रामगढ़ के रैपुरा रोड एवं हाल निवासी मोहल्ला खेड़ा शिकोहाबाद निवासी आनंद उर्फ फिरोज पुत्र रामवीर सिंह को तीन सितंबर को फिरोजाबाद जेल ट्रांसफर किया था। ट्रॉमा सेंटर में कोविड जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसे दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति स्कूल बजीरपुर जेहलपुर में छोड़कर आगरा पुलिस चली गई थी। इसकी सूचना मटसेना पुलिस को नहीं दी थी। 

आठ सितंबर को आनंद उर्फ फिरोज मौका पाकर फरार हो गया। इसकी तलाश में मटसेना एसओ अखिलेश दीक्षित, एसएसआई अनिल कुमार व राजेश कुमार टीम के साथ जुटे थे। लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। 21 सितंबर को वांछितों की तलाश के दौरान सूचना मिली कि भागा हुआ बंदी दबरई बिजली घर के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 450 ग्राम चरस के साथ एक तमंचा एवं दो कारतूस मिले हैं, पुलिस ने उसे जेल भेजा है। एसएसपी ने इसे गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से भागने के बाद दो दिन बीना कूड़ा 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव बंदी आनंद उर्फ फिरोज ने क्वारंटीन सेंटर से भागने के बाद दो दिन तक कोटला रोड पर कूड़ा बीनता रहा। क्योंकि उसकी जेब में पैसे नहीं थे।

कूड़ा बीनकर चार सौ रुपया एकत्रित कर लिए थे। बस में बैठकर वह औरैय्या चला गया। यहां से मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अपने मामा के घर गया। वहां से वापस लौटकर आगरा आया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान वह निगेटिव आया है। इसके खिलाफ आगरा के एत्मादपुर व शिकोहाबाद में गैंगेस्टर का मामला दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें