कड़ाई से पूछताछ में मां ने बेटी की हत्या करना कबूल कर लिया। सीओ बलदेव सिंह खनेडा ने बताया कि किशोरी पर उसकी मां शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। शादी न करने पर मां ने किशोरी की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मां को जेल भेज दिया है।
यह था मामला
थाना जसराना क्षेत्र के गांव में किशोरी ने दो मार्च को गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने बयानों के आधार पर मामले को दुष्कर्म में तरमीम करने के साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया था।
21 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप लगा था कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे वो उसकी बदनामी कर रहा था। लेकिन चार महीने बाद जब किशोरी की मौत का राज खुला, हर कोई हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्टः जानिए अनामिका शुक्ला प्रकरण से जुड़ी हर एक बात