फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैं तो रावण दहन देखने गया था, घर में बीवी को किसी ने मार डाला...' फिर बोला सुपारी दी थी, सीए बदल रहा बयान

Thu, 26 Oct 2023 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पत्नी के सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी उसे अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों को उसने बताया कि पत्नी को करंट लग गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी लगातार बयान बदल रहा है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में मंगलवार रात को पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) लगातार बयान बदल रहा है। पुलिस भी उसके बयानों से उलझ गई है। कभी वो कहता है कि सुपारी देकर शूटरों से हत्या कराई, तो कभी कहता है कि उसने खुद पत्नी को गोली मारी है। 
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस पूछताछ में हत्या का आरोपी पति सीए उदय प्रताप सिंह लगातार बयान बदल रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह हाथरस के एक डॉक्टर का भी सीए है। उक्त डॉक्टर के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये में सुपारी दी गई थी। जिन लोगों ने हत्या की उन्हीं लोगों ने दशहरा की रात को हत्या करने का प्लान बनाया था। 

प्लान के मुताबिक, वह शाम को अपने पैतृक गांव हिम्मतपुर चला गया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इसके बाद वह टूंडला रामलीला देखने चला गया था। रावण वध के बाद वह घर पहुंचा तो ममता की हत्या हो गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने हाथरस के डॉक्टर को भी हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि उसे तो सीए ने पत्नी को भगंदर होना बताया था। बाकी उसे कोई जानकारी नहीं। रुपये जरूर लिए हैं, किंतु किसी काम के लिए लिए हैं, हत्या से कोई लेना देना नहीं है। वहीं पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
 

सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखाई दिया कोई घर आने-जाने वाला
पुलिस ने जब हत्यारोपी उदय के घर पर लगे सीसीटीवी को खंगाला तो शाम सात बजे जब से वह घर से निकला था। घर पहुंचा तब तक उसके घर में कोई नहीं आया था। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व फोरेंसिक टीम को मौके पर खून नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि हत्या को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया है।
 
विज्ञापन

पुलिस के समझाने के बाद परिजन ने किया अंतिम संस्कार
विवाहिता की हत्या के बाद शव लेने पोस्टमार्टम गृह पर परिजन नहीं पहुंचे। पुलिस द्वारा समझाने पर मायका पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और ममता के शव को टूंडला लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें