लोकतंत्र के महापर्व में फिरोजाबाद के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इनके जोश के आगे सूरज की तपिश भी ठंडी पड़ गई। मतदान केंद्रों के बाहर शाम तक कतारें रहीं।
विज्ञापन
प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिरोजाबाद में 59.20 फीसदी मतदान हुआ है।
सूरज की पहली किरण के साथ ही मतदाता घर से निकले। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। अपने सांसद और सरकार को चुनने के लिए लोगों में खासा जोश नजर आया। युवा, बड़े-बुजुर्ग, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।
जिले के करीब 17 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार से छह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी। नतीजे 23 मई को आएंगे। फिरोजाबाद में सपा से अक्षय यादव, भाजपा से डॉ.चंद्रसेन जादौन, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से शिवपाल सिंह यादव, निर्दलीय चौधरी बशीर प्रमुख उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र में मतदान 59.61 फीसदी मतदान (प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक)
टूंडला- 61.48
जसराना- 61.60
फ़िरोज़ाबाद- 55
शिकोहाबाद- 61
सिरसागंज- 59
मतदाताओं में दिखा जोश
फर्स्ट वोटर
- फोटो : अमर उजाला
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से विकास कार्य न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। इस पर अफसर दिनभर गांवों की ओर दौड़ लगाते रहे। ग्रामीणों को समझाने में अफसरों व जनप्रतिनिधियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
मतदान के लिए फर्स्ट वोटर से लेकर आधी आबादी और बुजुर्गों में उत्साह नजर रहा। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 1785577 वोटर हैं। इसमें फिरोजाबाद, टूंडला, सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना विधानसभा शामिल हैं। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बीएसएफ, सीपीएमएफ, पैरामिलिट्री फोर्स सहित 27 कंपनियां लगाई गई।
काम से पहले किया मतदान
फिरोजाबाद के कई केंद्रों पर मजदूर भी नदारद दिखे। चूड़़ी कारखानों में चल रही हड़ताल के चलते अधिकांश मजूदर पहले मतदान करने पहुंचे इसके बाद वे काम के लिए मेहता पार्क पहुंचे। मतदान के बाद मजदूर आपस में चुनावी चर्चा करते नजर आए। लोग जलपान से पहले मतदान के संदेश को अपनाते हुए पहले वोट करने पहुंचे। इस दौरा बाजार में चाय की दुकानें भी बंद रहीं।
कई जगह बहिष्कार
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से विकास कार्य न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। इस पर अफसर दिनभर गांवों की ओर दौड़ लगाते रहे। ग्रामीणों को समझाने में अफसरों व जनप्रतिनिधियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
- जिले में 1266 मतदान केंद्र, 2040 बूथ
- दस हजार पुलिसकर्मी, 27 कंपनी सीपीएमएफ, पीएसी को किया तैनात।
- पांच सुपर जोन, 16 जोनल एवं 186 सेक्टर ऑफीसर तैनात
- दस हजार से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी किए तैनात।
- जिले के183 बूथों पर माइक्रोआब्जर्वर रहेंगे तैनात।
- जिले के 251 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग।
- 150 वीडियो एवं ड्रोन कैमरा करेंगे निगरानी, डिजिटल कैमरामैन लगाए।
- 23 अप्रैल को शाम को चार बजे से रात 12 बजे तक आगरा-इटावा की ओर से भारी वाहन प्रतिबंधित।