फिरोजाबाद में कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई। अब जिले में मृतकों की संख्या 108 हो गई है। वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को 111 नए संक्रमित मिले। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8126 हो गया है। जनपद में सक्रिय केस बढ़कर एक बार फिर एक हजार के पार हो गए हैं।
न्याय विभाग में पेशकार की 27 वर्षीय पुत्री ने शुक्रवार को कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला का कोविड अस्पताल में प्रसव कराया गया था। इस दौरान बच्चा मृत पैदा हुआ। महिला का पति भी कोरोना संक्रमित मिला है। उसकी हालत गंभीर है। टूंडला के सांवले प्रसाद रोड निवासी 41 वर्षीय युवक की भी कोविड अस्पताल में मौत हो गई। वह विगत दो मई को दिल्ली से अपने घर आया था। नगला बीच उत्तम गढ़ी निवासी कोरोना संक्रमित 86 वर्षीय वृद्ध की भी उपचार के दौरान एफएच मेडिकल कॉलेज की मृत्यु हो गई।
शुक्रवार को विभव नगर में एक स्कूल संचालक सहित पांच लोग संक्रमित मिले। इंद्रानगर, गंज मोहल्ला, हरी नगर, सरस्वती नगर, कृष्णापाड़ा, सुहागनगर, तिलक नगर, कबीर नगर गली नंबर चार, गणेश नगर, आर्चिड ग्रीन में तीन, आर्यनगर में नए संक्रमित मिले। जसराना, गढ़ी शेखुपर, मटमई दौंकेली, जरौलीकलां, नागऊ, उसैनपुर, नगला हसन, नगला सन्मति, पोथपुर, नगला बलु, कोरारा में आठ, रुधावली, सिरसागंज में सात, गांव बिनाई में 12 से अधिक संक्रमित मिले हैं।
दवा देने को नहीं पहुंची रैपिड रिस्पांस टीम
शिवाजी मार्ग निवासी अनुग्रह गोपाल ने बताया कि उनके परिवार में एक सदस्य की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी टीम संक्रमित को दवा देने नहीं पहुंची। टीम से कई बार फोन पर संपर्क किया तो थोड़ी देर में आने की बात कह दी जाती है। इसके बाद कोई टीम नहीं आई।
अक्षय तृतीया: आम भक्तों के लिए बंद रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर, पुलिसकर्मियों को कराए दर्शन, तस्वीरें
आगरा: तेज रफ्तार कार ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर, मौत, मुकदमा हुआ दर्ज