कासगंज में कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 114 पर पहुंच गया। बढ़ते आंकड़े से लोग खौफ जदा नजर आ रहे हैं। वहीं शुक्रवार को 57 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4058 पर पहुंच गया। विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।
कोरोना की दूसरी लहर में जिले में शुरू हुआ मौत का सिलसिला 25 दिन बाद भी थमा नहीं हैं। शुक्रवार को शहर की दुर्गा कॉलोनी निवासी चंद्रकली (74) पत्नी किशोरी लाल के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोरों के नगला भूरा निवासी सोहन देवी (65) पत्नी सोरन सिंह को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। तवालपुर निवासी रामपाल (60) को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पहले परिजनों ने घर पर ही इलाज कराया। उनका आक्सीजन लेवल कम होने पर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
जिला में शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें से दो मौत जिला अस्पताल में तथा एक मौत मिशन अस्पताल में हुई है। संक्रमितों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
-डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
ऑक्सीजन लेवल कम होने से महिला की मौत
कासगंज की छिपट्टी गली में एक महिला की ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गली छिपट्टी निवासी सुनीता कावरा (60) पत्नी दिनेश कावरा को पिछले चार दिन से बीमार चल रही थी। उनकी ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन भी चढ़ाई जा रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह पहले से अस्थमा की रोगी भी थीं।
हादसे ने छीनीं खुशियां: पलक झपकते ही टूट गए दुल्हन के सपने, सुध-बुध खाई, नहीं उठी डोली
आत्मघाती कदम: कासगंज में दंपती ने जहर खाकर दी जान, मातम में बदलीं ईद की खुशियां