फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की गई जान, 16 नए संक्रमित भी मिले, टूंडला तहसीलदार कोरोना को मात देकर लौटे कार्यालय

Wed, 26 May 2021 07:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

बुधवार को तीन संक्रमितों की मृत्यु हो गई। वहीं, 16 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब मृतक संख्या बढ़कर 131 हो गई है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 8536 पहुंच गई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तीन संक्रमितों की मृत्यु हो गई। वहीं, 16 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब मृतक संख्या बढ़कर 131 हो गई है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 8536 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


इनकी हुई मृत्यु
नगला केवल निवासी 84 वर्षीय महिला ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद की 55 वर्षीय महिला की सैफई कॉलेज और शिकोहाबाद के कटरा मीरा में 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला की एफएच मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। 

यहां मिले नए संक्रमित मरीज
शिकोहाबाद के पक्का तालाब निवासी 65 वर्षीय महिला, फिरोजाबाद शहर निवासी 57 वर्षीय महिला, मोहम्मदपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, बिलेहना निवासी 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। शिकोहाबाद निवासी 40 वर्षीय पुरुष, कायथा निवासी 20 वर्षीय युवती, नगला केवल निवासी 34 वर्षीय महिला, टूंडला थाना के पीछे 32 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है। शिकोहाबाद के कुडी, अरांव ,सोरखा, शेरपुर, नंदे करहरा में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


तहसीलदार कोरोना को मात देकर लौटे कार्यालय, पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच हुए थे संक्रमित

पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान संक्रमित हुए तहसीलदार कोरोना को मात देकर 22 दिन बाद बुधवार को अपने कार्यालय पहुंचे। कोरोना की प्रथम लहर में लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने तथा नियमों के अनुपालन कराने को लेकर सिंघम नाम से चर्चित हुए तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह कोरोना की दूसरी लहर में भी पूरी तरह से मुस्तैद थे। पंचायत चुनाव के बाद हुई मतगणना के बीच वे संक्रमित हो गए। जांच कराने के उपरांत वे स्वयं अपने घर में क्वारंटीन हो गए तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा के नेतृत्व में उपचार लेते हुए करीब 22 दिन में कोरोना को पूरी तरह हराकर बुधवार को कार्यालय पहुंचे। 

पुत्र व सेवक भी है कोरोना पॉजिटिव
तहसीलदार ने बताया कि उनके संक्रमित होने के बाद उनका पुत्र और एक सेवक भी कोरोना संक्रमित हो गया है। दोनों होम आइसोलेशन में हैं। इससे पूर्व में बेटी भी संक्रमित हो चुकी थी, वह अब स्वस्थ है।
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा: सख्ती पर भारी पड़ी आस्था, स्नान को पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस करती संक्रमण से बचाव की अपील

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें