फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिरोजाबाद के पशु व्यापारी गाय बेचने के बहाने बुलाकर पीटा, छीनी रकम

Sun, 10 May 2026 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
खेडा राठौर में छिनैती और मारपीट में घायल हुए फिरोजाबाद के कमल एवं विष्णु
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर के गुमानसिंहपुरा गांव में फिरोजाबाद के दो पशु व्यापारियों को घेर कर पीटे जाने एवं रकम छीने जाने का मामला सामने आया है। व्यापारियों को गाय बेचने के बहाने हमलावरों ने बुलाया था। पुलिस ने घायल व्यापारियों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के कटीनगर, बसई मोहम्मद पुर के कमल एवं शोभीपुर के विष्णु ने पुलिस को बताया कि गुमानसिंहपुरा क्षेत्र से पहले गाय ले गये थे। शनिवार को गाय बेचने के बहाने बुलाया था। गाय तो नहीं दिखाई, उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। कमल के सिर में तमंचे के बट से प्रहार किया। जिससे वह अचेत हो गया। जबकि विष्णु हमलावरों से भिड़ गया। मारपीट में दोनों घायल हुए हैं। उन्होंने हमलावरों पर रकम एवं बाइक छीनने का आरोप लगाया है। खेडा राठौर पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें