फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: जेल में बंदी ने खाया कांच का टुकड़ा हालत बिगड़ी, इस जुर्म में है बंद

Thu, 31 May 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एडमिट बंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद की जिला जेल में बंद चल रहे एक बंदी ने मंगलवार को कांच का टुकड़ा खा लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बंदी यूपी के एटा जिले का रहने वाला है। वह अक्सर हंगामा करता है। उस पर पंचायत चुनाव में फायरिंग और हत्या का मामला दर्ज। इसी मामले में जेल में बंद चल रहा है। 

फिरोजाबाद जेल प्रशासन के मुताबिक एटा जलेसर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी नीरू पुत्र महेशचंद्र पर 2015 में पंचायत चुनाव में फायरिंग और हत्या का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में सात माह तक वह आगरा जेल में बंद था। इसके बाद 17 नवंबर 2017 को उसे फिरोजाबाद की जिला जेल में शिफ्ट कर  दिया गया था। 

वह जेल में अक्सर करता रहता है। इसके चलते जेल प्रशासन उससे परेशान भी रहता है। मंगलवार को उसने कांच का टुकड़ा खा लिया।इस वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। 

इस घटना के बाद जेल प्रशासन के हांथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भर्ती करायाग या है। जहां उसकी हालत समान्य बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें