फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपए लेकर भागी महिला कारोबारी का पति गिरफ्तार, दोनों पर लगा था गैंगेस्टर एक्ट

Sun, 15 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हुए कारोबारी दंपति को पुलिस ने जयपुर में पकड़ लिया। दोनों आठ माह से जयपुर में रह रहे थे। शनिवार को पुलिस दोनों को फिरोजाबाद ले आई। 
विज्ञापन


महिला कारोबारी के पास गिरफ्तारी पर रोक का हाईकोर्ट का आदेश था, इसलिए उसे छोड़ दिया। पति-पत्नी दोनों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाने के साथ साथ 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। 

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि शहर के प्रमुख कारोबारी प्रदीप गर्ग व उसकी पत्नी मंजू गर्ग प्रॉपर्टी डीलिंग, बिल्डिंग मैटेरियल और बीसी का कारोबार करते थे। शहर के सैकड़ों कारोबारियों ने उनके साथ कारोबार में पैसा लगा रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपए लेकर हुए थे फरार

कारोबारियों के करोड़ों रुपए लेकर मंजू गर्ग और प्रदीप गर्ग शहर छोड़ कर भाग गए। थाना दक्षिण की ओम बिला निवासी नीता गुप्ता ने थाना उत्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना दक्षिण में पंकज अग्रवाल और अशोक माहेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ टूंडला संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को राजस्थान के जयपुर स्थित पल्स ग्रीम एकड़ श्री गोपालपुरा थाना महेशनगर स्थित एक सोसाइटी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

मंजू गर्ग की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट का स्टे होने के कारण उन्हें छोड़ दिया। आरोपी प्रदीप गर्ग को जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों की लोकेशन कुछ दिनों पूर्व सिंगापुर में मिल रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें