फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग

Sun, 15 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डॉ खुशबू अग्रवाल का फाइल फोटो व फर्श पर पड़ा खून से सना चाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में महिला डॉक्टर खुशबू अग्रवाल की मौत गला कटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशबू के शरीर पर चाकू के 10 वार मिले हैं। हाथ, गला, उंगलियों और जांघ पर भी चाकू के निशान थे।
विज्ञापन

 
वारदात थाना हाईवे की पॉश कालोनी राधापुरम एस्टेट में शुक्रवार रात को हुई। कोठी नंबर 1/19 में किरायेदार फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल पत्नी डॉ. संजीव अग्रवाल की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।  

हमलावर वारदात को अंजाम देकर गेटबंद कालोनी से आसानी से भाग भी निकला। सनसनीखेज मर्डर के बाद एडीजी अजय आनंद, आईजी रेंज राजा श्रीवास्तव और एसएसपी बबलू कुमार तक मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

रात को ही कराया गया पोस्टमार्टम

मकान के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रात में ही दो डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान ने बताया कि हमलावर ने फिजियोथेरेपिस्ट पर चाकू से 8 से 10 वार किए थे। 

हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ तो लगे हैं, लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सीसीटीवी में फुटेज में हमलावर भागता हुआ दिख रहा है, पर पुलिस चेहरा साफ दिखाई न देना बता रही है। 

इसके अलावा पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट के मोबाइल नंबर की आउटगोइंग और इनकमिंग को भी खंगाला है। पुलिस ने खुशबू अग्रवाल की तीन नौकरानियों से पूछताछ की। पड़ोसियों से भी काफी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं हैं।
विज्ञापन

जांच में लगाई चार टीमें

घटनास्थल पर जायजा लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
खुशबू अग्रवाल की हत्या के खुलासे के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने चार टीमें लगाई हैं। यह टीमें सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान के निर्देशन में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। इनमें थाना हाईवे की दो टीमें, स्वाट टीम और सर्विलांस की टीम है।

उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन फिजियोथेरेपिस्ट खुशबू अग्रवाल का शव राया ले गए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार यमुनापार घाट पर किया गया। मुखाग्नि मृतका के पति डॉ. संजीव अग्रवाल ने दी।

बेटी सानवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का हर सदस्य सन्न है। धौलीप्याऊ पर ज्योति नर्सिंग होम चलाने वाले मृतका के भाई डॉ. योगेश अग्रवाल और पति डॉ. संजीव अग्रवाल रंजिश से साफ इंकार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें