फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद मेयर सीट पर BJP का दांव, MBA पास इस युवा चेहरे को बनाया प्रत्याशी

Wed, 08 Nov 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नया दांव खेला है। नवस्‍थापित फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर सीट के लिए पहली बार हो रहे चुनाव में पार्टी ने युवा चेहरे को टिकट दी है।  यह सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। 
विज्ञापन


भाजपा ने फिरोजाबाद नगर निगम के लिए भाजपा नेता मंगल सिंह राठौर की पु‌त्री नूतन राठौर को अपना प्रत्याशी बनाया है। महज 30 साल के युवा चेहरे पर दांव लगाकर पार्टी ने सभी को चौंका दिया है। 

बता दें कि नूतन पहला बार किसी चुनाव मैदान में उतर रही हैं। हालांकि वे एक राजनीतिक परिवार से हैं, उनके पिता मंगल सिंह राठौर भाजपा के वरिष्ठ नेता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं। लेकिन युवा पुत्री को पहली बार में ही सीधे मेयर का टिकट मिलना परिवार के लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक‌ की नौकरी छोड़ आईं राजनीति में

बता दें कि नूतन राठौर ने बीएससी से स्नातक के बाद मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी से MBA किया है। वर्तमान में नूतन अविवाहित हैं और वे बैंक की नौकरी को छोड़कर एनजीओ के लिए काम करने लगीं। इसके बाद राजनीति में आई हैं।  

वर्तमान में वे दिल्ली के एनजीओ OXFAM और 'प्रदान' से जुड़ कर सेवा कार्य कर रही हैं। नूतन के पिता का कहना है‌ कि राजनीति एक सेवा का कार्य हैं। ऐसे में उन्होंने सेवा कार्य की सीख के लिए ही अपनी बेटी को एनजीओ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें