फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मां ने इसलिए अपनी 1 साल की बेटी को इतनी बेरहमी से मार डाला, जानकर रो पड़ेंगे आप

Sun, 11 Mar 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में एक दिल दहलाने वाले मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी एक साल की बेटी को पटक-पटककर मार डाला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गांव बड़ा सहजलपुर निवासी मुनीष पुत्र आशाराम मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी नीतू और एक साल की पुत्री सुरभि के साथ जीवन यापन करता है। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे मजदूरी कर मुनीष घर खाना खाने पहुंचा। 

परिवारीजनों ने बताया कि पत्नी द्वारा खाना नहीं बनाए जाने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नीतू गुस्से में अपनी एक साल की पुत्री सुरभी को लेकर घर से निकल गई। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे रोका। मुनीष की मां ने बच्ची को छोड़ने की बात कही। इस पर नीतू ने ब्लाक परिसर के समीप मासूम को सड़क पर पटक दिया। इससे बच्ची के सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। 
विज्ञापन

बच्ची की हालत देख परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। नीतू भी रोने लगी। उसने बच्ची को उठाकर गले से लगा लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजन बच्ची और महिला को लेकर घर पहुंच गए। 

मां द्वारा बच्ची को जमीन पर पटक कर मार डालने की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, तो भीड़ जुट गई। मासूम की मौत की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। 

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता ने तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि अचानक बच्ची के गिरने से उसकी मौत हुई है। उसे कोई कार्रवाई नहीं करानी है। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़े के बाद बच्ची को जमीन पर पटका गया। इससे उसकी मौत हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें