एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि निर्माणकर्ता फर्म ने काम अधूरा छोड़ दिया था। पांच बार नोटिस देने पर भी मरम्मत नहीं कराई। फर्म को ब्लैक लिस्ट करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मई में फर्म को 9.18 करोड़ रुपये का हर्जे-खर्चे का नोटिस दिया था।
अग्रवाल कंपनी को भी 7.07 करोड़ का नोटिस
एडीए हाइट्स में टॉवर निर्माण मे. बाबा कंस्ट्रक्शन के अलावा मे. अग्रवाल कंपनी ने भी कराया था। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मे. अग्रवाल कंपनी को 7.07 करोड़ रुपये हर्जे-खर्चे का नोटिस भेजा है। अग्रवाल कंपनी ने भी बार-बार नोटिस के बावजूद मरम्मत नहीं कराई है। इस फर्म के विरुद्ध भी एफआईआर होगी। ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- Agra: निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत पर परिजन ने शव रखकर किया हंगामा, पुलिस ने किसी तरह समझाकर कराया शांत