फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रास्ते से गाड़ी हटाने के विवाद में की फायरिंग, युवक को लगी गोली

Wed, 05 Nov 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में मंगलवार रात रास्ते में खड़ी कार हटाने के विवाद में नशे में धुत आरोपी ने रिवाॅल्वर से अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राजीव गांधी नगर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार रात को वह रिक्शा लेकर घर आ रहे थे। रात करीब 10 बजे घर जाने वाले रास्ते में बंटू यादव के घर के सामने कार खड़ी थी। वह कार को पहचानते थे, उन्होंने कन्हैया यादव के घर जाकर कहा कि आपके दामाद की कार रास्ते में खड़ी है। इसको हटवा लीजिए। इतना कह कर वह ई-रिक्शा के पास वापस आ गए। कुछ देर बाद कन्हैया के दामाद और पुत्री वहां आए, दामाद शराब के नशे में धुत था। उसने गाली गलौज करते हुए रिवॉल्वर तान दी। वह भागकर घर आ गए। कुछ देर बाद कन्हैया के दामाद ने घर आकर फायरिंग शुरू कर दिया। एक गोली उनके भाई महेंद्र गुप्ता के कमर में लगी, वह घायल होकर गिर गए। घायल अवस्था में वह भाई को जिला अस्पताल लेकर आए। मौके पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी भी आ गए। तब तक आरोपी भाग गया था। एक गोली रास्ते में खड़ी वैन में भी लगी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें