फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: एटा में एसडीएम और पुलिस टीम पर फायरिंग, झगड़े की सूचना पर पहुंचे थे गांव

Sun, 13 Jun 2021 08:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

गांव नगला कंसी में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर एसडीएम पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कंसी में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच गोलीबारी होने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम अलीगंज और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में एसडीएम बाल-बाल बचे। हमलावरों के खिलाफ थाना प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। गांव के दो पक्षों में एक रास्ते को लेकर विवाद था। इस पर एक पक्ष ने शुक्रवार को काम शुरू करा दिया। गांव के योगेंद्र कुमार का आरोप है कि राजभान उर्फ गोली निवासी नगला चंदन सहित सात लोग काम करा रहे थे। जब विरोध किया तो आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 

यूपी में स्वास्थ्य विभाग का कारनामा: जो मर गए वो 'स्वस्थ' हुए, जिनकी जांच ही नहीं वो कोरोना संक्रमित
विज्ञापन


गोलियां चलने के बाद ग्रामीणों को घरों में छिपना पड़ा और पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जबरन रास्ता डालने का विरोध करने पर फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ गांव के लिए निकले और एसडीएम अलीगंज एसपी वर्मा को भी वारदात के बारे में जानकारी दे दी। 

विज्ञापन

23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
एसडीएम और पुलिस टीम गांव में पहुंची तो फायरिंग हो रही थी। एक पक्ष की ओर से पुलिस टीम और एसडीएम पर भी फायरिंग कर दी गई। एसडीएम और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। मामले में एक मुकदमा योगेंद्र की ओर से राजभान सहित सात के खिलाफ लिखाया गया है। जबकि दूसरा मुकदमा थानाध्यक्ष ने सात नामजद और 16 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।

एसडीएम अलीगंज एसपी वर्मा ने बताया कि विवादित रास्ते को लेकर झगड़े की सूचना पर रात करीब नौ बजे पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। वहां फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। बाद में सभी हमलावर भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें