23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
एसडीएम और पुलिस टीम गांव में पहुंची तो फायरिंग हो रही थी। एक पक्ष की ओर से पुलिस टीम और एसडीएम पर भी फायरिंग कर दी गई। एसडीएम और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। मामले में एक मुकदमा योगेंद्र की ओर से राजभान सहित सात के खिलाफ लिखाया गया है। जबकि दूसरा मुकदमा थानाध्यक्ष ने सात नामजद और 16 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।
एसडीएम अलीगंज एसपी वर्मा ने बताया कि विवादित रास्ते को लेकर झगड़े की सूचना पर रात करीब नौ बजे पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। वहां फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। बाद में सभी हमलावर भाग गए।