सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारी के गर्दन के ऊपर गोली लगी है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। बाइक पर दो युवक आए थे। इनमें से एक कार्यालय की तरफ आया और गोली मारकर अपने साथी के साथ भाग गया। वह किधर गए, इसका पता सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से किया जा रहा है।
कर्मचारी से पूछताछ के बाद रंजिश का पता करेगी पुलिस
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि पूर्व ब्लाक प्रमुख पिनाहट पर जानलेवा हमला हुआ है। मगर, पुलिस जब पहुंची तो पूर्व ब्लाक प्रमुख पर हमले की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। उससे बात कर किसी तरह की रंजिश के बारे में पूछताछ की जाएगी।
सुग्रीव चौहान का कहना है कि उनके कार्यालय में ही समाचार पत्र का दफ्तर बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि हमला कहीं उनके लिए तो नहीं कराया गया। इसकी पुलिस को जांच करनी चाहिए। हमले से कुछ देर पहले कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा उनके बारे में पूछताछ की गई थी।