फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों को टोका तो करी दिया फायर

विज्ञापन
13एमएनपी-17-बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ में पशु चोरों द्वारा की गई फायरिंग के बाद खोखा दिखाता ग्र? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव लाखनमऊ में रविवार की रात पिकअप सवार पशु चोरों ने एक किसान के घर के बाहर बंधे पशु चोरी करने की कोशिश की। किसान के जागने और रोकने पर पशु चोरों ने फायर झोंक दिए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हुए, तब तक चोर वहां से फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गांव इकहरा निवासी श्यामवीर सिंह अपने भाई विजय कुमार, पत्नी ममता, बच्चे वैष्णवी, ज्योति और विष्णु के साथ पड़ोसी गांव लाखनमऊ में झोंपड़ी डालकर रहता है उसके बाहर ही वह अपने पशुओं को बांधता है। रविवार की रात वह परिजनों के साथ सो रहा था। तभी रात में पिकअप पर सवार होकर आए चार चोर पशु चोरी कर ले जाने की कोशिश करने लगे। आहट सुनकर श्यामवीर जाग गया। बाहर आकर उसने जब चोरों का विरोध करते हुए शोर मचाया तो पशु चोरों ने उस पर फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख पशु चोर पिकअप में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को झोंपड़ी के पास एक खाली खोखा मिला, वहीं दीवार में धंसी हुई गोली भी मिली जिसे पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन

चोर पशु चोरी करने के लिए आए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गोली चलने की कोई घटना नहीं हुई है।
ऋषि कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें