फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा के विवाद में चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव बनहार में खड़ंजा बनाए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने गोली चला दी। गोली लगने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव बनहार में ग्राम प्रधान द्वारा प्रवीन कुमार व छत्रपाल के मकान के सामने खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा था। खड़ंजा के दौरान बनाई गली नाली ऊंची हो जाने पर छत्रपाल ने विरोध किया और निर्माण कर रहे ठेकेदार से एक समान खड़ंजा बनाने की बात कही। इसी बात को लेकर प्रवीन उर्फ सिलेटी पुत्र आशाराम आगबबूला हो गया। बनाई गई नाली को तोड़ दिया। इस बीच वहां काम कर रहे मजदूर वहां से भाग गए।
छत्रपाल ने प्रवीन का विरोध किया तो प्रवीन अपने घर चला गया। कुछ ही देर में वह तमंचा लेकर आया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली से छत्रपाल के दरवाजे पर खड़े 70 वर्षीय पिता खुशीराम और पत्नी भूरी देवी और 18 वर्षीय बेटी शिवांगी को जख्मी हो गए। फायरिंग की सूचना पर सीओ प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी मधुवन कुमार सिंह घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। एसपी ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें