फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग

विज्ञापन
23एमएनपी-15-दन्नाहार पुलिस की हिरासत में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांगसी नहर पुल के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद बदमाशों ने पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायर कर दिए। हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने पांच बदमाशों को पकड़ लिया। दो के कब्जे से तमंचा व कारतूस मिले। मंगलवार को गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस मंगलवार की सुबह गश्त कर रही थी, तभी प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई को सूचना मिली कि गांगसी नहर पुल के पास कुछ बदमाश मौजूद हैं। वह लोग किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से संभलने के साथ पुलिसकर्मियों ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दो के कब्जे से तमंचा व कारतूस मिले। थाने लाकर पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम वीरबल पुत्र सोहन पाल, भूरा पुत्र मुख्तारी गांव घुराई, महबूब पुत्र नत्थू खां भरतपुरा कुर्रा, खुदाबख्श पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नगला घनी थाना कुरावली और मोहम्मद पुत्र हजारी निवासी गांव घुराई बताया। बदमाशों ने बताया कि 13 जून को उन्होने गांगसी नहर पुल के पास ही एक महिला से पांच हजार की नकदी व कुंडल लूटे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कुछ नकरी व जेवर बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि वे किसी लूट की फिराक में थे। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को जेल भेजा गया।
थाने में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शातिर बीरवल पर 10 मामले, भूरा पर सात, महबूब पर चार, खुदा बख्श और मोहम्मद पर तीन तीन मामले दर्ज हैं। यह लोग राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें