फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन हुआ शहर, बंद रहे बाजार

विज्ञापन
23एमएनपी-03-शहर के आगरा रोड पर पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते अनलॉक-वन के बीच मंगलवार को पूरे शहर के बाजार को 72 घंटे के लिए लॉकडाउन कर दिया। हॉटस्पॉट क्षेत्र के बाजार तो पूरी तरह से बंद रहे। जगह-जगह बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही रोकी गई। बिना मॉस्क लगाए घूम रहे लोगों को पुलिसकर्मियों ने चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्रिश्चियन तिराहा
क्रिश्चियन तिराहा पर मंगलवार को सख्ती नजर आई। बाजार की ओर जाने वालों को रोकने के लिए यहां बैरियर लगाए गए। पूरी तरह से आवाजाही पर पाबंदी लगा दी। पुलिसकर्मियों ने स्टेशन रोड की ओर से आने-जाने वालों के मास्क भी चेक किए।
करहल चौराहा
करहल चौराहा पर भी बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोका गया। बाजार भी पूरी तरह से बंद थे जिन लोगों ने दुकान खोल भी लीं उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। कई बार पुलिस और लोगों से बहस भी होती दिखी। पुलिसकर्मियों ने अफसरों के आदेश का सख्ती से पालन कराया।
विज्ञापन

आगरा रोड
तांगा स्टैंड के साथ ही बड़ा चौराहा क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात रहा। आगरा रोड पर स्थित प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे। बैरियर पर वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। सिर्फ वह लोग ही अंदर जा सके जिन्होंने सटीक कारण पुलिसकर्मियों को बताया।
लेनगंज बाजार
मंगलवार को एक बार फिर लेनगंज बाजार बंद हो गया। परचून के सामान का लेनगंज प्रमुख बाजार है। यहां थोक और फुटकार दुकानें हैं। सब्जी मंडी भी इसी क्षेत्र में है। यहां पड़ने वाली दवा की दुकानों पर भी ताले लटके रहे। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशान होते देखा गया। घंटाघर और चौराहे पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोका गया था।
भोगांव और करहल में बंद रहे बाजार
कोरोना संक्रकितों की संख्या बढ़ने से भोगांव और करहल में बाजार बंद रहे। करहल में एसडीएम रतन कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ सुबह से ही गश्त करते हुए नजर आए। बाजार में घूमने वालों को भी चेतावनी देकर घर भेज दिया गया। भोगांव कस्बे का बाजार पिछले सात दिन से बंद है। मंगलवार को एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ प्रयांक जैन और इंस्पेक्टर पहुप सिंह पुलिस फोर्स के साथ बाजार में गश्त करते रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें