फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने बुधवार की रात जब एक हिस्ट्रीशीटर की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो युवकों को चोरी की दो बाइक और तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिए। इस दौरान गैंग का सरगना हिस्ट्रीशीटर एक साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा के अनुसार उन्हें बुधवार की रात सूचना मिली थी कि एक अंतर्जनपदीय गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने चदींकरा चौराहा के पास पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद बैंगाई मार्ग पर दो बाइकों पर चार बदमाशों को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने बाइक मोड़ दी और भागने लगे। इस बीच अनियंत्रित होकर एक बाइक फिसल गई।
पुलिस जब बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो युवकों को दो बाइक व दो तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम प्रदीप उर्फ बेरा पुत्र विशंभर सिंह निवासी नगला दौलत, अभिषेक पुत्र सतपाल सिंह निवासी नगला टांक थाना करहल बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में बताया कि गैंग का सरगना हिस्ट्रीशीटर यादवेंद्र उर्फ मोना पुत्र मुकेश कुमार निवासी एहमासन नगर और बॉबी पुत्र अमृत सिंह निवासी दरियापुर थाना करहल भाग गए। दोनों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें