फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आवास विकास में दो गुटों में फायरिंग, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे आरोपी; गिरफ्तारी के प्रयास जारी

Fri, 30 May 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, आऱोपी मौके से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास के सेक्टर-3 में बृहस्पतिवार रात दो गुटों में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। देर रात पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जगदीशपुरा निवासी दीपक त्रिपाठी कैफे संचालक हैं। क्षेत्र के नितिन से उनका विवाद चल रहा है। दोनों के बीच 10 महीने पहले विवाद हो गया था। तब से दोनों के बीच मुकदमेबाजी चल रही है। बृहस्पतिवार को वह दीवानी में केस की सुनवाई पर गए थे।

शाम को कारगिल पर दोनों में आमना-सामना हो गया। गालीगलाैज के बाद दोनों चले गए। रात 10 बजे सेक्टर-3 में दोनों फिर से आमने-सामने आए। तभी फायरिंग हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें