फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन महिला परिचालक बसों में काटेंगी टिकट

Fri, 30 May 2025 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में मृतक आश्रितों को ज्वइनिंग लेटर प्रदान करते एआरएम ।
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज डिपो के लिए चयनित सात महिला परिचालकों में तीन की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें लोकल मार्ग की बसों पर ड्यूटी पर लगाया गया। वहीं, चार अन्य ने इसमें रुचि नहीं ली। इनके अलावा मृतक आश्रित कोटे में तीन पुरुष चालक भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवहन निगम की बसों में महिला संविदा परिचालक रखने का निर्णय लिया था। इसके तहत एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से हाल में सात महिलाओं का चयन हुआ था। इसमें तीन महिलाओं की ट्रेनिंग पूरी होेने के बाद बसों में तैनाती दी गई है। लगातार सूचना भेजने के बावजूद चार अन्य महिलाओं ने परिचालक बनने में रुचि नहीं ली। इसके अलावा मृतक आश्रित में तीन पुरुष परिचालकों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें बुधवार को ज्वाइनिंग दी गई। मृतक आश्रित कोटे में तीन पुरुष चालकों की बुधवार को ज्वाइनिंग कराई गई। वहीं तीन महिला परिचालकों को निगम की लोकल बसों पर लगाया है। चार महिला परिचालक अभी तक ट्रेनिंग के लिए नहीं आईं। -
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें