फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में विवाद फायरिंग

विज्ञापन
कासगंज में गांधी मूर्ति के निकट सुरक्षा में तैनात पुलिस । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बड्डूनगर क्षेत्र में रुपयों के लेन-देन में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों के बीच हुए झगड़े में फायर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की है।
विज्ञापन

बड्डूनगर निवासी मैनुद्दीन फर्नीचर का काम करता है। रफ्फन ने उससे लगभग 50 हजार रुपये का फर्नीचर बनवाया था। लेकिन रुपये नहीं दिए। सोमवार की देर शाम भी दोनों में इसी को लेकर कहासुनी हो गई। तब लोगों ने दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता करवा दिया। मंगलवार सुबह फिर से दोनों ही पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से लोगों के एकत्रित हो जाने से सर्कुलर रोड पर जाम की स्थिति बन गई। गाली गलौज के बीच किसी ने हवा में फायर कर दिया। इससे चारों ओर भगदड़ मच गई। चामुंडा माता मंदिर और बिलराम गेट चौराहे की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही दोनों ही पक्ष के लोग तितर वितर हो गए। मैनुद्दीन ने रफ्फन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें