फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ये हैं यूपी के जांबाज फायर मैन, धधकते फ्लैट से बचा लाए तीन जानें...अपनी जान की भी नहीं की परवाह

Fri, 12 Dec 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में फ्लैट नं. 401 में 7 दिसंबर को लगी आग में फंसे परिवार को सकुशल निकालने वाले फायरमैन का सम्मान किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान उन्होंने खुद की जान की भी परवाह नहीं की। 
विज्ञापन
फायर मैन रामकेश गुर्जर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत के विजयनगर कॉलोनी क्षेत्र के त्रिवेणी कास्टल अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 401 में 7 दिसंबर को लगी आग मेें फंसे परिवार को बचाने के लिए जान पर खेल जाने वाले फायर मैन रामकेश गुर्जर का बृहस्पतिवार को लीडर्स आगरा संस्था ने संजय प्लेस फायर स्टेशन पर इलायची की माला और पटका पहनाकर सम्मान किया। उनकी बहादुरी, और वीरता की प्रशंसा की।
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों ने उनको भगवान राम की प्रतिमा भेंट की। महामंत्री सुनील जैन की अगुवाई में टीम ने रामकेश गुर्जर के साथ में फायर स्टेशन के प्रभारी सोमदत्त शर्मा का भी आभार प्रकट किया गया। सुनील जैन ने कहा अग्निकांड मे ज़मीनी स्तर पर लोगों का बचाना आसान है, लेकिन बहुमंजिली इमारतों में राहत कार्य करना बहुत मुश्किल है। इस अवसर पर सुनील बग्गा,रोबिन जैन, अवधेश उपाध्याय, पूजा भौमिक,सुन्दर लाल चेतवानी, संजय कुमार एडवोकेट, ओमप्रकाश मेडतवाल, राहुल जैन आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन



विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें