फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 45.4 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुबह से ही मौसम में काफी गर्मी हो गई। आसमान से आग बरसने लगी। पारा 45.4 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेेशान करते रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हो गई। मौसम में बढ़ती गर्मी ने किसानों को भी चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज सुबह से ही काफी तल्ख हो गया। सुबह के समय न्यूनतम पारा 33 डिग्री तक रहा। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगी। 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्मी हवाओं के चलने से लोग काफी परेशान रहे। बाजार में चहल पहल घट गई। दोपहर के समय पारा 45.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह स्थिति शाम 4 बजे तक बनी रही। गर्मी की अधिकता के चलते कूलर पंखा जवाब दे गए।
लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह से इंतजाम करने लगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन इलाकों में नहर, नदी आदि हैं वहां पर बच्चे व युवा घंटों नहाकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। मौसम में गर्मी की अधिकता ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। इस समय खेतों में मक्का, अरबी, मूंग आदि की फसल है। गर्मी की अधिकता के चलते फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें