फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर कबाड़ के गोदाम में चार घंटे तक भड़कते रहे शोले

Sun, 26 Oct 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो26 बेवर में हाइवे के पास कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग। संवाद
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में हाईवे के पास कबाड़ के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग एक बीघा में बने गोदाम में चारों ओर फैल गई। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए। तीन गाड़ियों की मदद से करीब चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम स्वामी ने लाखों रुपये का सामान जलने की जानकारी दी है। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीटोला के विपिन मिश्रा का कबाड़ का बड़ा काम है। रविवार सुबह उनके हाईवे के पास करीब एक बीघा में बने कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में रखी प्लास्टिक, रबर और अन्य सामान ने आग की तीव्रता को और बढ़ा दिया। भीषण आग से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर तीन वाहनों के साथ पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कबाड़ गोदाम में लगी आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कर्मियों ने भी गोदाम के माल को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आग को अधिक फैलाने से रोका। हालांकि समाचार लिखे जाने तक गोदाम में आग लगने के सही कारण का पता नहीं लग सका था। विपिन मिश्रा ने लाखों रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वह स्थिति सामान्य होने के बाद ही नुकसान के संबंध में सही जानकारी दे सकेंगे।


हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, मची भगदड़
हाईवे पर कबाड़ के जिस गोदाम में भीषण आग की लपटें उठ रही थीं, अचानक आग बुझाने के दौरान ऊपर से गुजर रही पनकी-कानपुर से एटा जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। तार गिरते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। दमकलकर्मी भी कुछ देर के लिए रुक गए। विद्युत निगम को तार टूटने के संबंध में जानकारी दी गई। लाइन काटे जाने के बाद आग बुझाने का काम फिर शुरू किया गया।
विज्ञापन




घटनास्थल के आसपास एकत्रित हुए लोग, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हाईवे के पास कबाड़ गोदाम में भीषण आग करीब चार घंटे तक धधकती रही, इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर भी रुक कर मोबाइल फोन में घटना को कैद करने लगे। भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, पुलिसकर्मियों ने लोगों को कबाड़ गोदाम के नजदीक जाने से रोके रखा।



आग लगने के दौरान गोदाम में मौजूद थे कर्मी और पशु
जिस समय कबाड़ के गोदाम में आग लगी, उस समय करीब 10 से अधिक कर्मी भी अंदर मौजूद थे। इसके अलावा गाय भी बंधी हुई थीं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सभी लोग पशुओं के साथ सही समय पर बाहर निकल आए। दो गाय मामूली रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें