फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीए के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 26 Oct 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। घिरोर रोड स्थित नहर पुल के पास रविवार सुबह युवक का शव कंज के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी बीए के छात्र अभिषेक के रूप में हुई। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण, फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

नहर पुल के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर सीओ कुरावली सच्चिदानंद फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव को पेड़ से उतारा गया। कुछ देर बाद शव की पहचान 20 वर्षीय अभिषेक निवासी गांव सुन्नामई के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि अभिषेक बीए का छात्र था, शनिवार को वह अंजनी स्थित चौधरी देवी दयाल महा विद्यालय में फीस जमा करने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा। तीन भाइयों में अभिषेक सबसे छोटा था। उसने खुदकुशी की है या कुछ और घटित हुआ है। इसको लेकर सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।



सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
ज्योंति। थाना औंछा क्षेत्र के कस्बा ज्योंति खुड़िया में रविवार सुबह सबमर्सिबल पंप चलाने के दौरान किसान करंट की चपेट में आ गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया निवासी किसान तारा सिंह शाक्य (55) रविवार सुबह फसल में पानी लगाने खेत पर गए थे। जब वह सबमर्सिबल चालू करने के लिए गए, इसी दौरान तीव्र करंट की चपेट में आ गए। जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किसान का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।



तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ग्रामीणों ने बताया कि किसान तारा सिंह की तीन बेटियां हैं, एक बेटी का विवाह कर चुके थे, वहीं दो बेटियां अविवाहित हैं। उनके दो पुत्र भी हैं, उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। पिता की हादसे में मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें